News

मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचोरिया की हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर, 2 पुलिसकर्मी घायल

मोहाली में कबड्डी प्लेयर राणा बलाचोरिया हत्याकांड में बड़ी खबर सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस की आरोपियों के साथ मुठभेड़ हुई है. इस एनकाउंटर में पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. घायल पुलिस वालों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. बताते चलें कि मोहाली में कबड्डी प्रमोटर और खिलाड़ी राणा बलाचोरिया की अज्ञात बदमाशों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस मर्डर की जांच में पुलिस को 2 शूटर्स के नाम पता चले. उनके नाम आदित्य कपूर और करण पाठक हैं. दोनों शूटर्स अमृतसर के रहने वाले हैं. उन पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आज दोपहर दोनों बदमाशों के मोहाली जिले के लालरू गांव में आने की सूचना मिली. इसके बाद मोहाली एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने आदित्य कपूर और करण पाठक को घेर लिया. दोनों के बीच कई राउंड चलीं. इस मुठभेड में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए. उनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना