मिलावटखोरों की खैर नहीं! नकली दूध, पनीर पकड़े जाने पर होगी सख्त कार्रवाई, FSSAI के सभी राज्यों को ये निर्देश
दूध उत्पादों जैसे पनीर और खोया में मिलावट के मामले सामने आने के बाद मिलावट करने वालों पर कड़े एक्शन होने जा रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक खाद्य सुरक्षा और लोगों के स्वास्थ्य को लेकर बढ़ती चिंताओं के कारण, भारत के खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण यानि FSSAI ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आदेश दिया है कि वे दूध और दूध से बने उत्पादों में मिलावट और झूठी ब्रांडिंग के खिलाफ एक विशेष बड़ा अभियान चलाएं.अधिकारी दूध, पनीर और खोया के सैंपल लेंगे और दुकानों का लाइसेंस चेक करेंगे. अगर कोई सैंपल खराब निकला या कुछ संदिग्ध लगा, तो अधिकारी यह पता लगाएंगे कि मिलावट कहां से आई है. अवैध फैक्टरियां और सप्लाई चेन का पता लगाकर उन्हें बंद किया जाएगा.




