राम मंदिर आंदोलन के धुरी रहे रामविलास वेदांती का निधन
राम मंदिर आंदोलन का चेहरा रहे पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का सोमवार सुबह निधन हो गया. 77 साल की उम्र में वेदांती ने अंतिम सांस अपने क्षेत्र मध्य प्रदेश के रीवा में ली. एक कथा महोत्सव के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया.




