धमकी नहीं, सीधा AK-47 से मारेंगे’, पवन सिंह को धमकी देने के आरोपों पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का ऑडियो क्लिप वायरल
भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह को धमकी मिलने के मामले में नया मोड़ सामने आया है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुडे बताए जा रहे गैंगस्टर हरि बॉक्सर ने एक ऑडियो मैसेज जारी कर दावा किया है कि पवन सिंह को उनकी गैंग की ओर से कोई धमकी नहीं दी गई है. ऑडियो संदेश में हरि बॉक्सर ने ये भी कहा कि पवन सिंह सिक्योरिटी लेने के लिए ऐसा बोल रहे होंगे लेकिन उसे धमकी नहीं दी गई. पवन सिंह के खिलाफ थाने में रिपोर्ट की बात भी ऑडियो संदेश में कही गई है.




