गुजरातः सर्वे के लिए गए अधिकारियों पर भीड ने पत्थर और धनुष बाण से कर दिया हमला, 47 बुरी तरह घायल
गुजरात के बनासकांठा जिले के पडलिया गांव में शनिवार दोपहर पुलिस, वन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम पर करीब 500 लोगों की भीड ने पत्थर और धनुष-बाण से हमला कर दिया, जिसमें कुल 47 अधिकारी घायल हो गए. घायलों में से 36 को अंबाजी सिविल अस्पताल और 11 को पालनपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, सभी की हालत स्थिर है.




