ओली के हटने का असर… भारतीय करेंसी को लेकर नेपाल बदलेगा नियम, ₹100 से ज्यादा के नोटों पर से हटेगा बैन
नेपाल 100 रुपये से ज्यादा के भारतीय करेंसी नोटों के सर्कुलेशन को अनुमति देने की तैयारी कर रहा है। इससे लगभग एक दशक से चले आ रहे प्रतिबंध का अंत हो जाएगा, जिसके चलते दोनों देशों के बीच सीमा पार यात्रा, व्यापार और पैसे भेजने में काफी दिक्कतें आ रही थीं। खास बात है कि यह बदलाव नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सरकार के दौर में हो रहा है, जिन्होंने जेन-जी आंदोलन में केपी शर्मा ओली के पद से हटने के बाद कार्यभार संभाला है। सीएनएन-न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल राष्ट्र बैंक (NRB) आधिकारिक नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहा है। भारत में साल 2016 में हुई नोटबंदी में 500 और 1000 रुपये के नोट बंद किए जाने के बाद नेपाल ने ज्यादा कीमत वाले भारत प्रतिबंधों को सख्त कर दिया था।




