SIR: बरेली मंडल के 96 लाख मतदाताओं में से 20 लाख फर्जी, सबसे अधिक इस विधानसभा क्षेत्र में
बरेली मंडल में बड़ा चुनावी घोटाला सामने आया है। यहां 4 जिलों के 25 विधानसभा क्षेत्रों में 96 लाख मतदाताओं में से 20 लाख अपात्र पाए गए हैं। बरेली कैंट विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 36 फीसदी फर्जी वोटर मिले हैं। मंडलायुक्त ने इन आंकड़ों पर हैरानी जताते हुए जांच के आदेश दिए हैं। मृत, स्थानांतरित और दोहरे मतदाताओं के वोट न कटने को इसकी वजह माना जा रहा है।




