News

₹8 का शेयर 1500 के पार… ₹1 लाख लगाने वाले पांच साल में करोड़पति, धांसू रिटर्न

भारतीय शेयर बाजार में मौजूद मल्टीबैगर स्टॉक्स (Multibagger Stock) की लिस्ट लंबी है. इनमें से कुछ ने अपने निवेशकों को लॉन्गटर्म में मालामाल बनाया है, तो कुछ ने बेहद ही कम समय में मल्टीबैगर रिटर्न देते हुए उन्हें अमीर (Rich) बना दिया है. ऐसा ही एक छुटकू शेयर है जिंदल फोटो लिमिटेड का पैनी स्टॉक (Jindal Photo Ltd Share), जिसमें 1 लाख रुपये लगाने वाले सिर्फ पांच साल से कुछ अधिक समय में ही करोड़पति (Crorepati) बन गए हैं. इस अवधि में शेयर का भाव 8 से 1500 रुपये तक पहुंचा है.Jindal Photo Share निवेशकों के लिए पैसे छापने की मशीन बन गया है, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि ये महज पांच साल में 8 रुपये से 1520 रुपये के लेवल पर पहुंच चुका है. बीते 3 अप्रैल 2020 को इस Penny Stock का प्राइस 8.15 रुपये चल रहा था, लेकिन सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को ये शेयर 1 फीसदी की बढ़त के साथ 1520.20 रुपये पर क्लोज हुआ.8 रुपये से 1500 रुपये के पार पहुंचे इस शेयर से निवेशकों को मिले रिटर्न की गणना करें, तो पांच साल में पैसे लगाने वालों को 18,552 फीसदी का Multibagger Return मिला है. अब इस दौरान निवेशकों के फायदे का कैलकुलेशन करें, तो अगर उस समय किसी निवेशक ने इस शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा और उसे अब तक होल्ड रखा होगा, तो उसकी निवेश की गई रकम बढ़कर अब तक 1.86 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई होगी. मतलब वे करोड़पति बन गए होंगे.

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना