नीली वर्दी, कंधे पर पीला टैग, कमांडर- डीएसपी के पद… ओम प्रकाश राजभर ने बनाई अपनी RSS!
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री और बीजेपी के सहयोगी सुभासपा के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने अपनी ‘आरएसएस’ बना ली है. राजभर ने अपनी एक सेना का गठन किया है, जिसका नाम आरएसएस रखा है. यह आरएसएस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना है. ओम प्रकाश राजभर ने अपनी सेना के जवानों को बकायदा वर्दी दी है.
ओम प्रकाश राजभर ने पूरी तरह से सेना और पुलिस की तर्ज पर अपनी सेना का गठन किया है, जिसे लेकर उत्तर प्रदेश भर में राजनीतिक चर्चा गरमा गई है. राजभर ने अपनी सेना के लिए नीली वर्दी निर्धारित की है और उन्हें लाठी के बजाय स्टिक (छड़ी) सौंपी है. इसके अलावा सेना और पुलिस की तर्ज पर पद (रैंक) भी बांटे।




