हरियाणा का वो करोड़ों वाला कार नंबर HR8888888… अब सिर्फ 26.71 लाख में बिक गया
गूगल पर अगर आप सर्च करें कि भारत में सबसे महंगा कार नंबर प्लेट कौन सा है, तो जवाब आएगा – HR8888888. ये नंबर पढ़ते ही आपकी मेमोरी रिफ्रेश हो चुकी होगी. कुछ समय पहले ही इस नंबर प्लेट की हरियाणा में बोली लगाई गई थी. जिसकी कीमत सुधीर नाम के व्यक्ति ने 1.17 करोड़ लगाई थी. याद रखें ये कीमत कार Open App कार के नंबर प्लेट की है. लेकिन अब रिजल्ट कुछ अलग है. अलग ये कि ये नंबर प्लेट महज 26.71 लाख में बिक चुका है जिसकी ओनर हैं कैथल की रहने वाली सुषमा.




