क्रिकेट से ज्यादा ,मैं किसी से प्यार नहीं करती…’, शादी टूटने के बाद स्मृति मंधाना का बड़ा बयान
स्मृति मंधाना ने शादी रद्द करने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से कहा कि क्रिकेट ही उनका सबसे बड़ा प्यार है. वह अमेज़न सम्भव समिट में शामिल हुई और बताया कि भारतीय जर्सी पहनना उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है. उन्होंने विश्व कप जीत को कई साल की मेहनत और संघर्ष का इनाम बताया.




