गोवा नाइट क्लब के मालिक लूथरा भाइयों को थाईलैंड में हिरासत में लिया गया- सूत्र
गोवा की अपरा में स्थित नाइटक्लब Birch by Romeo Lane में 6 दिसंबर को भयंकर आग लगने के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है. कैफे के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में लिया गया है. सूचना के अनुसार थाईलैंड की ओर से उन्हें हिरासत में लिया गया है.बता दें कि गोवा क्लब में आग लगने के कुछ ही घंटों बाद, दोनों भाइयों ने रात 1:17 बजे थाईलैंड के लिए फ्लाइट बुक की, और सुबह 5:30 बजे फुकेत के लिए रवाना हो गए थे. तभी से एजेंसियां इन्हें पकड़ने के लिए कोशिशें कर रही है।




