5 लाख से अधिक अपात्र राशन कार्ड धारक आये पकड़ में, जल्द शुरू होगी कार्रवाई
UP में निर्धारित मानक से ज्यादा आय वाले 5 लाख राशन कार्डधारक अपात्र पाए गए हैं। आयकर विभाग के डाटा के आधार पर 16.92 लाख कार्डधारक चिह्नित किए गए हैं। इस डाटा की जांच पूर्ति निरीक्षकों को सौंपी गई है। बता दें कि योजना का लाभ उन्हीं लोगों को मिल सकता है, जिनकी आय शहरी क्षेत्र में 3 लाख और ग्रामीण क्षेत्रों में 2 लाख रुपए सालाना से अधिक न हो।




