ऑस्ट्रेलिया में 16 वर्ष से कम बच्चों के लिए ‘सोशल मीडिया बैन’
ऑस्ट्रेलिया ने सोशल मीडिया को लेकर बड़ा और सख्त फैसला कर दिया है. 10 दिसंबर 2025 से 16 साल से कम उम्र के बच्चे टिकटॉक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसी ऐप्स इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. ऐसा करने वाला ऑस्ट्रेलिया दुनिया का पहला देश बन गया है, और अब पूरी दुनिया की नजर है कि ये प्रयोग कितना कामयाब रहता है. इस फैसले की नींव नवंबर 2024 में संसद में पारित कानून से पड़ी थी. दिलचस्प बात यह है कि इसमें न तो बच्चों को सजा दी जाएगी और न ही माता पिता को. असली जिम्मेदारी कंपनियों पर डाली गई है. अगर प्लेटफॉर्म यह साबित नहीं कर पाते कि यूजर की उम्र कम से कम 16 साल है, तो उन पर करीब 49.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर यानी लगभग 295 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।




