News

मैम, गांजा तस्करी में आपके भाई को पकड़ा है?’ पत्रकारों पर झल्ला पड़ीं MP की मंत्री प्रतिमा बागरी, कांग्रेस ने BJP सरकार को घेरा

मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी का परिवार विवादों में घिर गया है. सतना पुलिस ने मंत्री के बहनोई को गांजा तस्करी मामले में जेल भेजा और अब भाई अनिल बागरी भी गिरफ्तार हो गया. जब बागरी से इस बारे में सवाल पूछा गया तो वह पत्रकारों पर भड़क गई.

रामपुर बघेलान थाना पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी और महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है और दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.बरामद किए गए गांजे की मात्रा लगभग 46 किलोग्राम बताई जा रही है. इस गिरफ्तारी में सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह है कि पकड़े गए दो आरोपियों में से एक राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी का सगा भाई अनिल बागरी है. यह बड़ी कार्रवाई रामपुर थाना इलाके के माता मोड़ इलाके में की गई, जहां पुलिस ने जाल बिछाकर तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की.

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना