फेसबुक पोस्ट पर क्लिक और मिले 3,900 रुपये, 31 लाख रुपये की साइबर ठगी के जाल में ऐसी फंसी महिला
साइबर ठगी का एक नया केस सामने आया है, जहां विक्टिम महिला को बड़ी ही चालाकी से शिकार बनाया. महिला के बैंक खाते से टोटल 31 लाख रुपये उड़ा लिए गए. साइबर ठगी का यह मामला कर्नाटक के उड्डुपी शहर की रहने वाली महिला के साथ हुआ है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
दरअसल, साइबर ठगी की शुरुआत फेसबुक पोस्ट से शुरू होती है, जो उन्होंने 29 नवंबर को देखी थी. पोस्ट में वर्क फ्रॉम होम पर रहते हुए कमाई का ऑप्शन दिया था, तो महिला ने उस पर क्लिक कर दिया. इसके बाद विक्टिम महिला के पास एक शख्स का कॉल आता है, जो खुद को NSE कॉर्पोरेट ऑफिस का HR बताता है।




