Navjot Kaur Sidhu Suspend: नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस ने किया सस्पेंड, 500 करोड़ रुपये वाले बयान पर बड़ी कार्रवाई
Navjot Kaur Sidhu: नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी से सस्पेंड करने की घोषणा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से की गई. जिसमें कहा गया, डॉ नवजोत कौर सिद्धू को तुरंत प्रभाव से कांग्रेस पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है.
नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने शनिवार को एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था, जो 500 करोड़ रुपये का सूटकेस देता है, वही मुख्यमंत्री बन जाता है. नवजोत कौर ने शनिवार को पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा था कि अगर कांग्रेस उन्हें पंजाब में पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करती है, तो उनके पति सक्रिय राजनीति में लौट आएंगे. पंजाब में 2027 में चुनाव होने हैं. उन्होंने साथ ही कहा कि उनके पास किसी भी पार्टी को देने के लिए पैसा नहीं है, लेकिन वे पंजाब को एक स्वर्णिम राज्य बना सकते हैं.




