अखिलेश ने कहा- हम बच्चों को पढ़ाते हैं, तो मुकदमा होता है; संसद में हुई बहस, जानें क्या है पूरा मामला
संसद के शीतकालीन सत्र के छठे दिन सोमवार को लोकसभा में वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर चर्चा हुई। इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- ‘वंदे मातरम्’ कोई दिखावा नहीं, कोई राजनीति का भी विषय नहीं। इनके भाषण और विचार सुनते हैं, तो लगता है कि इन्होंने ही इस गीत को बनवाया है। ये राष्ट्रवादी नहीं, राष्ट्र-विवादी लोग हैं। दरारवादी लोग हैं।पीएम ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ गाने पर अंग्रेज बच्चों पर मुकदमे कर देते थे। मैं कहना चाहूंगा कि आज आजादी के बाद यूपी में क्या हो रहा? बच्चों के स्कूल बंद कर दिए गए। पीडीए के लोगों ने पढ़ाने की कोशिश की, तो उन पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया।अखिलेश कहा- यूपी ने इन कम्युनल लोगों को वहीं हराकर दिखाया, जहां से ये शुरू हुए थे। इस दौरान अखिलेश अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का हाथ पकड़ा और उन्हें खड़ा किया। फिर बैठा दिया। यह देखकर सपा सांसद ‘PDA जिंदाबाद’ के नारे लगाने लगे।




