News

माफिया ने कफ सिरप का कारोबार पूर्वांचल शिफ्ट कराया: यूपी के 40 जिलों में 125 केस, 70 गिरफ्तारियां, किंगपिन पकड़ से दूर

यूपी में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। अब तक की जांच में सामने आया कि यह कारोबार पश्चिम से पूर्वांचल के जिलों में शिफ्ट हुआ है। माफिया की शह पर तेजी से फैला । अब तक 40 जिलों में 128 FIR दर्ज की गईं, करीब 70 गिरफ्तारियां हुईं। FSDA ने 229 लोगों को नोटिस जारी किया और 400 लाइसेंस रद्द किए।यूपी के जिलों के अलावा हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, झारखंड, त्रिपुरा, असम जैसे राज्यों में जांच शुरू हो चुकी है। इसके अलावा बांग्लादेश, नेपाल और दुबई तक फैले इस रैकेट की भी जांच हो रही है। ED की भी इंट्री हो चुकी है। STF और विभिन्न जिलों की पुलिस अपने स्तर से जांच कर रहे।खास बात है कि नशे के तौर पर इस्तेमाल होने वाले इस सिरप को लेकर एक भी मामला एनडीपीएस एक्ट में नहीं दर्ज किया गया। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि अब तक STF ने क्या किया? FSDA और ED ने क्या किया? जिला पुलिस किस स्तर पर कार्रवाई कर रही? किन-किन लोगों की सीधी संलिप्तता सामने आ चुकी है? एजेंसियों को किन-किन लोगों की तलाश है।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना