UP: ग्राम और नगर निकायों को लेकर सरकार पर बड़ा फैसला
यूपी में ग्राम समाज और नगर निकायों की जमीन को शहरी आवास एवं अन्य विकास योजनाओं में इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस योजना से निकायों की आय बढ़ेगी। निकाय सर्वे कराकर अवैध कब्जे वाली जमीन चिन्हित करेंगे और इसे मुक्त कराएंगे। इस योजना को लेकर उच्च स्तर पर सहमति बन गई है। बता दें कि UP टाउनशिप नीति-2023 के तहत ग्राम समाज और अन्य विभागों की भूमि को शहरी विकास के लिए उपयोग किया जा सकता है।




