News

केदारनाथ की बाढ में ‘मर’ चुका शख्स सालों बाद जिंदा निकला !

2013 की केदारनाथ बाढ में हजारों लोग मारे गए, जबकि सैकड़ों लोग लापता हो गए. शिवम उनमें से एक थे. कई दिनों तक जब उनका कोई पता नहीं चला तो घरवालों ने हार मान ली और उन्हें ‘मरा हुआ’ मानकर उनका ‘प्रतीकात्मक’ अंतिम संस्कार कर दिया. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. मौत की सूची में दर्ज हो चुका यह शख्स कई सौ किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के संभाजीनगर में ज़िंदा मिला. लेकिन उस े याद नहीं कि वह यहां तक कैसे पहुंचा.इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 में संभाजीनगर के जिस मंदिर में शिवम रुके हुए थे, उसमे चोरी हो गई. गिरफ्तारी के बाद कुछ लुटेरों ने उनका नाम भी इस मामले में घसीट लिया. जब अदालत में शिवम को पेश किया गया, तो जज ने उन्हें ‘डिसऑर्गेनाइज्ड सिज़ोफ्रेनिया’ की वजह से पुणे के रीजनल मेंटल हॉस्पिटल (RMH) में भेजने का आदेश दिया.बाद में, रुड़की (उत्तराखंड) के गवर्नमेंट मेंटल हॉस्पिटल में शिवम के स्कूल से जुड़ी एक छोटी-सी जानकारी सामने आई. यही सुराग उनके परिवार तक पहुंचने की शुरुआत बना. उधर, अदालत ने भी साफ कर दिया कि शिवम का चोरी से कोई संबंध नही ं है और RMH ने उन्हें छुट्टी दे दी. इसके बाद, 55 साल के शिवम शुक्रवार, 5 नवंबर को आखिरकार अपने भाई से मिल पाए. शिवम का परिवार रुड़की में रहता है।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना