सुप्रीम कोर्ट बोला-सरकारी कर्मचारियों को SIR ड्यूटी निभानी होगी: ज्यादा बोझ हो तो और स्टाफ बढ़ाएं; 7 राज्यों में 29 BLO की मौत हो चुकी
सुप्रीम कोर्ट ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR को लेकर राज्य सरकारों को आदेश दिया है कि वे कर्मचारियों की संख्या बढ़ाए, ताकि BLO पर दबाव कम हो सके। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु समेत अन्य राज्यों में चल रहे SIR की वैधानिकता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर SC में सुनवाई चल रही है। इस दौरान BLO पर कार्यभार बढ़ने का मुद्दा उठाया गया।




