News

मुरादाबाद में SIR से तंग टीचर BLO ने दी जान: सुसाइड नोट में लिखी बड़ी बात

यूपी के मुरादाबाद में एक टीचर BLO ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। टीचर का नाम सर्वेश सिंह है। सुसाइड से पहले उसने दो पेज का बेसिक शिक्षा अधिकारी के नाम सुसाइड नोट लिखा। इसमें SIR से परेशान होने की बात लिखी है।

टीचर ने सुसाइड नोट में लिखा- रात-दिन काम करता रहा। फिर भी SIR का टारगेट हासिल नहीं कर पा रहा हूं। रात बहुत मुश्किल और चिंता में कटती है। सिर्फ 2 से 3 घंटे सो पा रहा हूं। 4 बेटियां हैं, 2 की तबीयत खराब है। मुझे क्षमा करें।

मामला भोजपुर के बहेड़ी गांव का है। यहां के रहने वाले सर्वेश सिंह भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव जाहिदपुर सिकंदरपुर कंपोजिट स्कूल में सहायक अध्यापक थे। उन्हें BLO बनाया गया था। यूपी में SIR शुरू होने के बाद से 6 BLO की जान जा चुकी है। इसमें 3 ने सुसाइड किया। जबकि 2 की मौत हार्ट अटैक और एक की जान ब्रेन हेमरेज से गई।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना