पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन, कानपुर से तीन बार रहे सांसद
पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्रीप्रकाश जायसवाल का शुक्रवार रात को निधन हो गया। कानपुर में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल लंबे समय से राजनीति में सक्रिय थे। उन्होंने कानपुर में न सिर्फ कांग्रेस को मजबूत स्थिति दी बल्कि केंद्रीय मंत्री रहते कानपुर के लिए कई बडे प्रोजेक्ट भी लाए। वहीं, श्रीप्रकाश जायसवाल के परिवार ने बताया है कि इनके बडे सिद्धार्थ जायसवाल कनाडा में है। ऐसे में अंत्येष्टि रविवारको होगी।




