दुनिया का पहला एंटी-ड्रोन पैट्रोल व्हीकल इंद्रजाल रेंजर लॉन्च AI की मदद से 10km दूर से ड्रोन करेगा डिटेक्ट
दुनिया का पहला फुली मोबाइल AI-इनेबल्ड एंटी-ड्रोन पैट्रोल व्हीकल ‘इंद्रजाल रेंजर’ लॉन्च किया गया है। ये सिंगल मूवमेंट में ही ड्रोन को 10 किलोमीटर दूर से डिटेक्ट और ट्रैक कर सकता है। यही नहीं 4 किलोमीटर दूर से न्यूट्रलाइज भी कर सकता है।इसे हैदराबाद की एरियल डिफेंस सिस्टम वाली कंपनी इंद्रजाल ड्रोन डिफेंस ने बनाया है। कंपनी ने इसे शहरों और बॉर्डर एरिया में बिना इजाजत उड़ने वाले ड्रोन्स को ढूंढकर रोकने के लिए डिजाइन किया है।इस गाड़ी में शरारती ड्रोन्स से निपटने के लिए ढेर सारे गैजेट्स लगे हैं, जैसे ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (GNSS) स्यूफिंग, रेडियो फ्रीक्वेंसी (RF) जैमिंग और एक स्प्रिंग वाला किल स्विच भी है, जो ड्रोन को तुरंत मार गिरा सकता है।




