रायसेन रेप केस: 6 साल की बच्ची से दरिंदगी के आरोपी सलमान एनकाउंटर के बाद किया गया अरेस्ट
भोपाल: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक 6 सालकी बच्ची के साथ दुष्कर्म की जघन्य वारदात ने प्रदेश को दहला दिया है. अब इस मामले में मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है. भोपाल के गांधीनगर से पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी सलमान उर्फ नजर को भोपाल के हमीदिया अस्पताल लाई, जहां उसका इलाज चल रहा है. गौहरगंज की इस दिल को झकझोर कर देने वाली वारदात के बाद से ही आरोपी फरार था और पुलिस ने उस पर 30 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था.जानकारी के मुताबिक, 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोपी सलमान चाय पीने के लिएगांधीनगर के वार्ड नंबर – 11 में एक दुकान पर पहुंचा था. उसी वक्त पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया.




