पूरी कहानी चौंका देगी ऐपल पर भारत में लगेगा 3.20 लाख करोड़ रुपये का जुर्माना?
भारत में अमेरिकी कंपनी ऐपल की मुश्किलें बढ सकती हैं. नए एंटी कंपटीशन लॉ के खिलाफ Apple ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. ये मामला ऐप स्टोर से जुड़ा है और कंपनी पर आरोप हैं कि वो अपने पावर का मिसयूज कर रही है. हालांकि ऐपल पर भारत में अभी तक कोई तय जुर्माना नहीं लगा है. लेकिन एंटी कम्पटीशन कानून में बदलाव की वजह से उस पर 38 अरब डॉलर्स की पेनाल्टी खतरा हो गया है. इसे भारतीय रुपये में बदलें तो ये लगभग 3 लाख 20 हजार करोड़ रुपये होता है. पहले भारत में जुर्माना सिर्फ उस कारोबार पर लगता था जो यहां चलता है. यानी ऐपल के मामले में सिर्फ ऐप स्टोर इंडिया की कमाई पर. यह रकम बहुत छोटी होती. लेकिन कानून बदलते ही CCI (Competition Commision of India) को अधिकार मिल गया कि वह किसी भी कंपनी की पूरी दुनिया की कमाई को पेनल्टी का आधार बना सकती है. इसी बदलते नियम से यह खतरा इतने बड़े अमाउंट तक पहुंच गया. इसी वजह से ऐपल घबरा गया और अब दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गया है.




