बिहार में आज क्लियर होगी मंत्रिमंडल की तस्वीर, कल सुबह 11:30 बजे गांधी मैदान में नीतीश लेंगे शपथ
नीतीश कुमार कल यानी गुरुवार को सुबह 11.30 बजे गांधी मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी भी शामिल होंगे। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने यह जानकारी दी है।इधर, बुधवार को एनडीए की नई सरकार के गठन को लेकर कई फैसले लिए जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कुछ देर में पटना पहुंचेंगे। JDU विधायक दल की बैठक के लिए विधायक सीएम हाउस पहुंचने लगे हैं।वहीं BJP भी 11 बजे से मीटिंग कर विधायक दल का नेता चुनेगी। इसके बाद 3.30 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में NDA की बैठक होगी।




