ChatGPT से X तक सब ठप पड़े, क्या है Cloudfare, जिसने भारत समेत दुनियाभर के यूजर्स को किया परेशान
X Down : इंटरनेट जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है, जब भी किसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में कोई खराबी आती है, तो इससे दुनियाभर के यूजर्स तुरंत प्रभावित होते हैं। हालिया मामला क्लाउडफ्लेयर से जुड़ा है, जिसमें तकनीकी खराबी आने के कारण एक्स (पूर्व में ट्विटर), चैटजीपीटी, ग्रोक और कैनवा समेत कई वेबसाइट चलना बंद हो गई हैं। इसके पीछे क्लाउडफ्लेयर ही है, जिसमें में एक बड़ी तकनीकी खराबी आ गई। जिन वेबसाइटों को ऑनलाइन रहने के लिए क्लाउडफ्लेयर पर निर्भर रहना पड़ता है, वे सब रुक गईं। यह दिक्कत दोपहर में शुरू हुई और तेजी से फैल गई, इससे दुनिया भर के लाखों लोग प्रभावित हुए।




