उत्तर प्रदेश में अब स्कूल होंगे और भी मजेदार, बच्चों के लिए साल में 10 ‘बैगलेस डे’; खेल और एक्टिविटी से सीखेंगे नई बातें
उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए एक ऐसा फैसला लिया है जिसे सुनकर बच्चे भी खुश हैं और माता-पिता भी राहत महसूस कर रहे हैं. पढ़ाई के बोझ को कम करने और सीखने को मजेदार बनाने के लिए राज्य सरकार ने अब सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों के लिए पूरे साल में 10 दिन ‘Bagless Days’ रखने का निर्णय लिया है. इन बैगलेस दिनों में बच्चे न तो भारी बैग लेकर आएंगे और न ही सिर्फ किताब-कॉपी वाली क्लासें होंगी. इसके बदले उन्हें खेल, गतिविधियां, प्रैक्टिकल सीख और क्रिएटिव का बड़ा मौका मिलेगा.




