पाकिस्तानी कप्तान के घर डिनर करके श्रीलंकाई कप्तान बॉलर बीमार: जानें क्या है पूरा मामला
श्रीलंकाई टीम के दो खिलाड़ी रविवार को पाकिस्तानी कप्तान शाहीन अफरीदी के घर डिनर के बाद बीमार हो गए। इनमें कप्तान चरिथ असलंका और तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो शामिल हैं। दोनों श्रीलंका लौट रहे हैं। श्रीलंकाई बोर्ड ने बताया कि वे 18 नवंबर से शुरू होने वाली ट्राई सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे।बोर्ड ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों को सही इलाज दिया जाएगा, जिसस मे वह अगले टूर्नामेंट्स तक फिट हो सकें। असलंका की जगह अब दसुन शनाका कप्तान होंगे। फर्नांडो की जगह पवन रत्नायके को टी-20 टीम में शामिल किया गया।




