News

ATS ने लखनऊ से भाई-बहन को उठायाः दिल्ली ब्लास्ट में कनेक्शन; डॉ. शाहीन टेरर मॉड्यूल में 30 आतंकी होने की आशंका

दिल्ली ब्लास्ट केस में एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने लखनऊ से 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सूत्रों का कहना है कि दोनों का ब्लास्ट मामले से कनेक्शन मिला है। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।दरअसल, ATS ने लखनऊ में मड़ियांव, कैसरबाग समेत कई स्थानों पर छापेमारी कर चुकी है। रविवार को स्कॉर्पियो से ATS पारा इलाके के कुंदन विहार पहुंची। यहां से 2 लोगों को उठाया और अपने साथ लेकर चली गई। ATS तीन दिनों से संदिग्धों की रेकी कर रही थी।इससे पहले डॉ. शाहीन सईद और उसके भाई डॉ. परवेज को ATS ने गिरफ्तार किया था। दोनों से पूछताछ के बाद साजिश में शामिल लोगों पर ताबड़तोड़ एक्शन हो रहे हैं।शाहीन और उसके भाई परवेज को 10 नवंबर को गिरफ्तार किया गया। शाहीन डॉक्टर मुजम्मिल शकील की गर्लफ्रेंड बताई जा रही है। J&K पुलिस ने उसकी कार से AK-47, पिस्टल और कारतूस बरामद किए थे।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना