ग्वालियर: ऑनलाइन गेम के कर्ज में डूबे दो छात्र, कोचिंग में पढ़ने वाली छात्रा के घर से उड़ाए 5.60 लाख रुपये
ग्वालियर में ऑनलाइन गेम की लत ने दो छात्रों को अपराध की राह पर धकेल दिया. ऑनलाइन गेम में लगातार पैसे हारते रहने और कर्ज बढ जाने के बाद दोनों ने चोरी के जरिए कर्ज चुकाने का रास्ता चुना. इसके लिए उन्होंने अपनी ही कोचिंग में पढ़ने वाली एक छात्रा के घर को निशाना बनाया. दोनों छात्रों ने देर रात पीड़िता के घर घुसकर नकदी और सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए. वारदात के समय पीड़िता और उसकी ननद जाग गई और उन्होंने आरोपियों को चोरी का सामान लेकर भागते हुए देख लिया. इसी व उनकी पहचान हो गई और पुलिस तक जानकारा पहुंचने में देर नहीं लगी.




