News

रद्द हुई Al-Falah University की मान्यता : विवादित रहा है चांसलर का पुराना इतिहास, तिहाड जेल में गुजरी थी रातें

दिल्ली बम ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) ने अल फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता रद्द कर दी है। AIU ने यूनिवर्सिटी को पत्र भेजकर इस फैसले की जानकारी दी और अपने लोगो (Logo) के इस्तेमाल पर सख्त प्रतिबंध लगाया है। संघ ने कहा कि विश्वविद्यालय अब किसी भी रूप में AIU का नाम या प्रतीक चिन्ह उपयोग नहींकर सकता।AIU ने रद्द की अल फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यताभारतीय विश्वविद्यालय संघ ने अपने बयान में कहा कि अल फलाह यूनिवर्सिटी अब “अच्छी स्थिति” में नहीं प्रतीत होती। इसलिए, AIU के उपनियमों के अनुसार, उसकी सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द की जाती है। पत्र में साफ लिखा गया है कि विश्वविद्यालय अपनी किसी भी गतिविधि में AIU का नाम या लोगो इस्तेमाल नहीं करेगा और उसे अपनी आधिकारिक वेबसाइट से इसे तुरंत हटाना होगा।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना