महाराष्ट्रः घर में आग लगने से 3 साल की मासूम समेत एक ही परिवार के 4 लोग जिंदा जले
महाराष्ट्र के सांगली जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सोमवार को दो मंजिला घर में आग लगने से एक दंपति, उनकी बेटी और 3 साल की पोती की जलकर मौत हो गई। सोमवार को ये जानकारी पुलिस की टीम ने दी है।मकान के बेसमेंट में लगी थी आगमामले की अधिक जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आग सोमवार सुबह करीब 9 बजे वीटा शहर के सावरकर नगर में घर के बेसमेंट पर स्थित बर्तन और बिजली के सामान की एक दुकान में लगी थी। शॉर्ट सर्किट के कारण ये आग लगी थी। धीरे-धीरे ये पहली और दूसरी मंजिल तक फैल गई, जहां परिवार रह रहा था।




