KGF फेम हरीश राय का 55 की उम्र में निधन, कैंसर से जूझ रहे थे एक्टर, इलाज के नहीं थे पैसे
कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर Harish Rai का गुरुवार को निधन हो गया. वह 55 वर्ष के थे. हरीश लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे. उनकी मृत्यु की खबर से कन्नड़ फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. खुद कर्नाटक के डिप्टी चीफ मिनिस्टर डीके शिव कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये खबर दी, साथ ही उन्होंने शोक भी जताया.




