आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 12 बजे से सुबह आठ बजे तक ही क्यों होती हैं मौतें
लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर जनवरी से सितंबर के बीच कुल 1077 हादसे हुए। इनमें से 583 हादसे रात में और 494 हादसे दिन में हुए। रात 12 बजे से सुबह 8 बजे के बीच में हुए हादसों में 66 लोगों की मौत हुई है, जबकि बाकी समय में 28 मौतें हुई हैं। सबसे ज्यादा मौतों की वजह नींद और झपकी बताई जा रही है। रात में ट्रैफिक कम होने के कारण लोग करीब 150 kmph की रफ्तार से गाड़ी दौड़ाते हैं। जिसमें संभलना मुश्किल होता है।




