कालका एक्सप्रेस ने छीन ली जिंदगियां, चुनार स्टेशन पर ट्रैक पार करते समय कटकर 7-8 श्रद्धालुओं की मौत
यूपी के मिर्जापुर में कालका एक्सप्रेस ट्रेन से 7-8 श्रद्धालु कट गए। इसमें कई की मौत हो गई। कई जख्मी हैं। हादसे के बाद स्टेशन में हड़कंप मच गया। रेलवे अफसर मौके पर पहुंचे। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में मारे गए ज्यादातर श्रद्धालु वाराणसी में कार्तिक पूर्णिमा स्थान के लिए जा रहे थे। हादसा बुधवार सुबह साढे नौ बजे चुनार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-3 पर हुआ।




