Dev Diwali 2025 पर दिखेगा साल का सबसे चमकीला सुपरमून, कार्तिक पूर्णिमा पर बनेगा खास खगोलीय और ज्योतिषीय संयोग
आज (5-नवंबर) देव दीपावली पर रात में आसमान में 2025 का सबसे बड़ा और चमकीला सुपरमून नज़र आएगा। बीबीसी के मुताबिक, इस दौरान चंद्रमा की पृथ्वी से निकटतम दूरी तकरीबन 3,54,055 किलोमीटर होगी। इस सुपरमून को बीवर मून भी कहा जा रहा है जो 14% बड़ा और 30% अधिक चमकदार नज़र आएगा। यह अपने चरम पर शाम 6:49 बजे होगा।




