बिलासपुर के पास मालगाड़ी- पैसेंजर ट्रेनों की टक्कर, 6 मौतों की आशंका
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के पास बड़ा रेल हादसा हुआ है. घटना में 5 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई गई है. छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मृतकों की यही संख्या बताई है. हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मौके पर 6 शव देखे गए हैं. हादसे में एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं. शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक बिलासपुर के नजदीक लाल खदान रेलवे स्टेशन के पास एक पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी से टकरा गई. इससे पैसेंजर ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए.




