हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन गोपिचंद पी. हिंदुजा का निधन, 85 की उम्र में लंदन में ली आखिरी सांस
हिंदूजा ग्रुप के चेयरमैन गोपिचंद पी. हिंदुजा (Gopichand P Hinduja) का मंगलवार को लंदन के एक अस्पताल में निधन हो गया. उनकी उम्र 85 साल थी. ब्रिटिश संसद के मेंबर रामी रेंजर ने इस बारे में जानकारी दी. गोपिचंद हिंदुजा ब्रिटेन की सबसे अमीर शख्सियत में से एक थे. उनकी मौत से एक युग का अंत हो गया. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार गोपिचंद हिंदुजा का निधन सेहत से जुड़ी समस्याओं के कारण हुआ. परिवार के करीबी सूत्रों का दावा है कि वह लंदन के अस्पताल में भर्ती थे.




