पाकिस्तान के लिए 2025 बना 1971 के बाद का सबसे बुरा साल, अब तक 1100 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी मारे गए
साल 2025 पाकिस्तान के लिए सबसे बुरा साल साबित हो रहा है। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद पहली बार पाकिस्तान को इतनी भारी क्षति हुई है। खुफिया एजेंसियों के ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस साल में जनवरी से लेकर अक्टूबर तक पाकिस्तान के कुल 1100 से ज्यादा सैनिक, पुलिसकर्मी और खुफ़िया अधिकारी मारे गए।




