अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही: 7 की मौत, 150 घायल; भीषण नुकसान
Afghanistan Earthquake : अफगानिस्तान के उत्तरी हिस्से में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और 150 से अधिक घायल हो गए। भूकंप का केंद्र मजार-ए-शरीफ के पास जमीन से 28 किलोमीटर नीचे था, जहां कई इमारतें और प्रसिद्ध नीली मस्जिद का एक हिस्सा भी ढह गया। यह अगस्त के बाद अफगानिस्तान में आई दूसरी बड़ी भूकंपीय तबाही है।




