इन्तजार हुआ खत्म 2025 टाटा सिएरा की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, जानें किस दिन होगी पेश
Tata Motors अपनी नई SUV Tata Sierra की लॉन्चिंग की तैयारी कर रही है. इसे पहली बार 2023 ऑटो एक्सपो में कॉन्सेप्ट फॉर्म में पेश किया गया था और तब से यह भारतीय पैसेंजर व्हीकल मार्केट में सबसे ज्यादा इंतज़ार की जाने वाली कारों में से एक रही है. अब यह SUV 25 नवंबर को एक पूरी तरह नए और आधुनिक अवतार में अपनी भव्य वापसी करने के लिए तैयार है.




