दिल्ली में सालभर में पॉल्यूशन से 17000 मौतें, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से भी ज्यादा हुआ जानलेवा
दिल्ली की जहरीली हवा, हर साल हजारों लोगों की जान ले रही है. नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि साल 2023 में, दिल्ली में 17,188 लोगों की मौत वायु प्रदूषण से हुई. यह आंकड़ा कुल मौतों का लगभग 15 फीसदी था. यानी हर सात में से एक मौत का कारण प्रदूषण रहा.इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन (IHME) की एक रिपोर्ट से पता चलता है कि वायु प्रदूषण दिल्ली के लिए सबसे घातक खतरा बना हुआ है, जो हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या मोटापे से भी ज्यादा लोगों की जान ले रहा है.दिल्ली में साल 2023 में 17,188 मौतें पार्टिकुलेट मैटर (PM 2.5) यानी हवा में मौजूद बारीक प्रदूषक कण के संपर्क में आने से हुई. यह संख्या 2018 के 15,786 से ज्यादा है.




