क्या और सस्ता होगा सोना ? सरकार ने उठाया बड़ा कदम, घटा दिया बेस इम्पोर्ट प्राइस
सरकार ने सोने-चांदी के बेस इम्पोर्ट प्राइस में कटौती की है। सोने के लिए 42 डॉलर प्रति 10 ग्राम और चांदी के लिए 107 डॉलर प्रति किलोग्राम बेस इम्पोर्ट प्राइस घटाया है। बेस प्राइस कम होने से सोने का आयात सस्ता होगा, जिसका फायदा कहीं न कहीं ग्राहकों को भी मिल सकता है। वर्तमान में सोने की कीमत 1,20,770 रुपए प्रति 10 ग्राम तो वहीं चांदी की कीमत 1,49,125 रुपए प्रति किलोग्राम है।




