दुलारचंद के पोते के आरोप’अनंत सिंह ने कराई हत्या हम… AK-47 नहीं रखते’
मोकामा में जनसुराज समर्थक और कभी बाहुबली रहे दुलारचंद यादव की हत्या के बाद अब उनके घर में मातम पसरा हुआ है. दुलारचंद यादव के पोते रविरंजन ने आज तक से बातचीत में कहा कि अनंत सिंह ने मेरे दादा की हत्या कराई है, अब मेरी भी हत्या हो सकती है. उन्होंने प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कहा कि हम पढ़े-लिखे लोग हैं, एके-47 वाले नहीं हैं।




