चंडीगढ में इन कुत्तों को पालने पर लगा बैन, जानें प्रशासन ने क्यों लिया ये फैसला
चंडीगढ में खतरनाक प्रवृत्ति के कुत्तों के पालने पर अब पाबंदी लगी दी गई है. यह फैसला चंडीगढ़ पेट एंड कम्युनिटी डाग बायलाज के तहत लिया गया है. इसके मुताबिक, कोई भी व्यक्ति चंडीगढ़ में डोगो अर्जेटिनो, केन कोरसो, बुल टेरियर, अमेरिकन पिटबुल, पिटबुल टेरियर और अमेरिकन बुल डाग नहीं रख सकता हैं. अगर कोई भी व्यक्ति इन प्रजाति के कुत्तों को पालते या फिर बेचते हुए मिलता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.




