News

बिहार: मोकामा में जन सुराज समर्थक की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश का शक

बिहार के मोकामा में बुधवार देर रात हुई फायरिंग की घटना ने सनसनी फैला दी. घोसवरी थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने जन सुराज समर्थक दुलाल चंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के पीछे चुनावी रंजिश की आशंका जताई जा रही है. यहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. इस घटना ने न सिर्फ इलाके में तनाव बढ़ा दिया है, बल्कि चुनाव से पहले मोकामा की सियासत को भी गर्मा दिया है।

जानकारी के अनुसार, दुलाल यादव किसी काम से बाहर निकले थे. इसी दौरान घोसवरी बाजार के पास बाइक सवार दो लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई. गोली लगने से दुलाल यादव मौके पर ही गिर पडे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए.

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना