अब अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच होगी खुली जंग ! इस्तांबुल में शांति वार्ता पर नहीं बनी सहमति
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच इस्तांबुल में शांति बातचीत बिना किसी हल के खत्म हो गई. दोनों देशों ने एक-दूसरे पर दोष मढ़ा है. पाक ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) पर कार्रवाई की मांग की, लेकिन तालिबान ने इनकार कर दिया. जिसके बाद सीजफायर बरकरार है, पर युद्ध का खतरा बढ गया है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कह ही रखा है कि अफगानिस्तान शांति चाहता है, लेकिन इस्तांबुल में समझौता न होने का मतलब खुला युद्ध होगा.




